Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आयशा जुल्का ने किया खुलासा, सलमान खान ने बचाई थी उनकी जान

उन्होंने बताया कि फिल्म 'कुर्बान' की शूटिंग के दौरान एक बेहद खतरनाक स्थिति में वह अपनी जान से हाथ धो सकती थीं, लेकिन सलमान खान ने सही समय पर आकर उनकी जान बचाई थी।

19 Mar 2025

आयशा जुल्का ने किया खुलासा, सलमान खान ने बचाई थी उनकी जान

नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री आयशा जुल्का ने कई फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों की लिस्ट में शामिल रहीं। उस समय फिल्म सेट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल बहुत सख्त नहीं थे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में हैरान करने वाली घटना शेयर की। उन्होंने बताया कि फिल्म 'कुर्बान' की शूटिंग के दौरान एक बेहद खतरनाक स्थिति में वह अपनी जान से हाथ धो सकती थीं, लेकिन सलमान खान ने सही समय पर आकर उनकी जान बचाई थी।

अभिनेत्री आयशा जुल्का ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह और सलमान रेलवे ट्रैक पर शूटिंग कर रहे थे। अचानक एक रेलगाड़ी तेज़ गति से उनकी ओर आने लगी। हालांकि, सलमान ने फुर्ती दिखाई और आयशा जुल्का को अपनी ओर खींच लिया। आयशा जुल्का ने विस्तार से बताया कि नब्बे के दशक में सेट पर वॉकी-टॉकी नहीं हुआ करते थे। ऐसी स्थितियों में लोग या तो ऊंची आवाज में निर्देश देते हैं या फिर आदेश देने के लिए हरी झंडा लहराते थे। आयशा के मुताबिक, वे दोनों इगतपुरी में रेलवे ट्रैक पर शूटिंग कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि उस समय उस ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आएगी।

आयशा जुल्का ने आगे कहा, "मैं ट्रैक पर डांस कर रही थी और कैमरामैन ने कैमरा लगाया हुआ था, लेकिन मुझसे पहले सलमान को डांस करना था और जब सलमान का हिस्सा खत्म हुआ और मैं डांस करने आई तभी अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन बहुत नजदीक आ गई थी, लेकिन सलमान ने मुझे तुरंत अपनी ओर खींच लिया और मेरी जान बचाई।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म 'कुर्बान' आयशा जुल्का की पहली हिंदी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं। उन्होंने रियलिटी शो और ओटीटी में भी काम किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आयशा जुल्का ने किया खुलासा, सलमान खान ने बचाई थी उनकी जान
उन्होंने बताया कि फिल्म 'कुर्बान' की शूटिंग के दौरान एक बेहद खतरनाक स्थिति में वह अपनी जान से हाथ धो सकती थीं, लेकिन सलमान खान ने सही समय पर आकर उनकी जान बचाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News